फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News :मिट्टी की खुदाई के दौरान टीले में दबकर दो महिलाओं की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 15 May 2022 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मिरिया सलेमपुर गांव में रविवार की सुबह मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था कि इसी बीच टीला धसकने से दो महिलाएं उसमें दब गईं। आनन फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ में मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरिया सलेमपुर गांव में मिट्टी की खुदाई के दौरान टीले में दबकर दो महिलाऑं की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम सा मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन

मिरिया सलेमपुर गांव में रविवार की सुबह मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था कि इसी बीच टीला धसकने से दो महिलाएं उसमें दब गईं। आनन फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। 

वंदना (32) पत्नी अखिलेश और निर्मला देवी (45) पत्नी राम नरेश सरोज घर के बगल एक गड्ढे में मिट्टी खोदने गई थी। इसी दौरान एक भारी टीला गिरने से दोनों उसमें दब गईं। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें