फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सड़क पार कर रही मासूम को पिकअप ने रौंदा, चली गई जान

Thu, 21 Jul 2022 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

खेलते-खेलते अचानक वैष्णवी सड़क पर चली गई। तभी बाघराय की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप उसे रौंदते हुए चली गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर के लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
accident in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेठवारा इलाके में बुधवार शाम घर के सामने सड़क पार कर रही मासूम बालिका को पिकअप ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के उमरी निवासी लोकेश सिंह की चार साल की बेटी वैष्णवी बुधवार की शाम करीब पांच बजे घर के करीब खेल रही थी। उनके घर के सामने से ही सड़क गुजरी है।

विज्ञापन



खेलते-खेलते अचानक वैष्णवी सड़क पर चली गई। तभी बाघराय की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप उसे रौंदते हुए चली गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। मासूम बेटी का शव देख परिवारीजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

accident in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
वज्रपात से महिला की मौत, मची भगदड़

खेत में धान की रोपाई कर रही महिला की वज्रपात के चलते मौत हो गई। साथ काम कर रहीं महिलाएं बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद भगदड़ मच गई। खेत में बड़ा सा गड्ढा हो गया। जिसे देखने के लिए गांव के लोगों का जमघट लगा रहा।


लालगंज कोतवाली के अगई ढकवा गांव निवासी संजय पटेल की पत्नी ममता पटेल (25)  बुधवार की शाम घर के करीब ही खेत में महिलाओं के साथ धान की रोपाई कर रही थी। शाम करीब सात बजे बरसात के बीच वज्रपात हुआ। चपेट में आने से ममता की मौत हो गई।


तेज आवाज से काम कर रही महिलाएं सिहर उठीं और खेत छोड़कर भाग निकलीं। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक ममता की सांसें थम चुकी थीं। यह देख लोग बिलखने लगे। जिस स्थान पर वज्रपात हुआ था, वहां बड़ा गड्ढा हो गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें