फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : वाहन से टक्कर के बाद कांवड़ियों का हंगामा, तोड़फोड, जाम लगाकर सेल्समैन को पीटा

Mon, 18 Jul 2022 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सोमवार को बाबा घुइसरनाथधाम में जलाभिषेक के बाद नगर कोतवाली के सिटी कस्बे के कांवड़िए टेंपो से घर लौट रहे थे। लालगंज नगर के घुइसरनाथ रोड पर बिजली की दुकान के सामने खड़ी बाइक से टेंपो की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में हंगामा कर रहे कांवड़ियों को हाथ जोड़कर समझाते इंस्पेक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज कस्बे में सोमवार को टेंपो से घुइसरनाथधाम धाम से लौट रहे कांवड़ियों ने बाइक से टक्कर लगने के बाद हंगामा खड़ा कर दिया। इंदिरा चौक के समीप हाईवे पर जाम लगाने के बाद एक दुकान में तोड़फोड़ करते हुए सेल्समैन की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दुकानदार व सेल्समैन को बयान दर्ज करने के लिए पुलिस साथ ले गई।

विज्ञापन



सोमवार को बाबा घुइसरनाथधाम में जलाभिषेक के बाद नगर कोतवाली के सिटी कस्बे के कांवड़िए टेंपो से घर लौट रहे थे। लालगंज नगर के घुइसरनाथ रोड पर बिजली की दुकान के सामने खड़ी बाइक से टेंपो की टक्कर हो गई। इसे लेकर दुकानदार विपिन कनौजिया की कांवड़ियों से कहासुनी हो गई। तभी पीछे से बड़ी संख्या में कांवड़िए आ गए। यह देख विपिन भाग निकला। कावंड़ियों ने विपिन के बगल की मुश्ताक की दुकान में छिपे होने की आशंका में सेल्समैन जीतलाल सोनी की जमकर पिटाई कर दी।


दुकान में रखा माइक व साउंड क्षतिग्रस्त कर दिया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कावंड़ियों ने नारेबाजी करते हुए इंदिरा चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके चलते लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर वाहन फंस गए। खबर पाकर सीओ रामसूरत सोनकर मौके पर पहुंचे और कांव़ियों को किसी तरह मनाया। इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में वाहन से टक्कर लगने के बाद कांवड़ियों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।
बवाल खत्म होने के बाद पहुंचे एसडीएम
नगर में कांवड़ियों के हंगामे के चलते करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही। जाम में राहगीरों के वाहन फंसे रहे। बवाल देख कुछ देर के लिए दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। घटना के करीब एक घंटे बाद एसडीएम सौम्य मिश्र मौके पर पहुंचे। 


माहौल खराब करने का किया गया प्रयास 
नगर में दुकानदार व कांवड़ियों के बीच हुए विवाद का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्वों नेे माहौल खराब करने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी फोटो व वीडियो भेजकर विवाद को हिंदू-मुस्लिम का रंग देने का प्रयास किया गया। हालांकि दुष्प्रचार अधिक देर नहीं चल सका। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें