Prayagraj News : भाई ने गोली मारकर बहन की हत्या की। सांकेतिक चित्र।
- फोटो : social media
क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में रविवार रात मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने कालिंदी उर्फ गुड़िया (31) की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। चर्चा यह भी रही कि घटना की असल वजह मां के नाम रही एक बीघा जमीन थी। बहन कालिंदी के नाम जमीन किए जाने की आशंका में भाई सुधीर उससे खार खाता था।
जेठवारा क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव की रहने वाली विद्या शुक्ला अपनी बेटियों के साथ रहती हैं। उनके बेटे अलग रहते हैं। दस दिन पहले विद्या की बेटी कालिंदी उर्फ गुड़िया का मोबाइल गायब हो गया था। जिसे लेकर घर में कलह मची थी। रविवार शाम मोबाइल को लेकर कालिंदी का भाभी कंचन के साथ विवाद हो गया।