संगम लाल गुप्ता, सांसद प्रतापगढ़।
- फोटो : अमर उजाला
दांत खट्टे करने वाले भयंकर विरोध की चेतावनी
आरोप है की एक भू-माफिया ने सांसद के सहयोग से कृषि बीज गोदाम की भूमि व भवन पर कब्जा कर किया है और अवैध रूप से निर्माण करा लिया है। पोस्टर में बीज गोदाम के कर्मचारियों व क्षेत्रीय किसानों से गाली-गलौज करने का भी आरोप है। आगामी लोकसभा के आम चुनाव में दांत खट्टा कर देने वाले भयंकर विरोध का दावा किया गया है। राजकीय कृषि बीज गोदाम बचाओ संघर्ष समिति के नाम से रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों द्वारा लगाया गया यह पोस्टर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।