फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में गोली मारने के आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Sun, 12 Sep 2021 06:20 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरेगोलिया निवासी फारुख अहमद (48) शुक्रवार को दरियापुर स्थित नाई की दुकान पर बाल कटवा रहे थे। इस दौरान छह बाइक से करीब दर्जनभर लोग वहां पहुंच गए। इनमें से एक युवक ने तमंचा निकालकर फारुख पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
Police could not catch the accused of shooting in protest against molestation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीगंज। रानीगंज इलाके के दरियापुर स्थित सिराजुद्दीन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सामने छेड़खानी का विरोध करने से नाराज शोहदों ने शुक्रवार को कॉलेज प्रबंधक के चचेरे भाई समेत दो लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस चौबीस घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। उसकी कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित करने तक ही सिमटी हुई है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरेगोलिया निवासी फारुख अहमद (48) शुक्रवार को दरियापुर स्थित नाई की दुकान पर बाल कटवा रहे थे। इस दौरान छह बाइक से करीब दर्जनभर लोग वहां पहुंच गए। इनमें से एक युवक ने तमंचा निकालकर फारुख पर फायर झोंक दिया। इसके बाद बगल में चाय की दुकान चलाने वाले मुख्तार (55) को भी गोली मार दी। इससे दोनों खून से लथपथ हो गए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावार भाग निकले।

दोनों का इलाज प्रयागराज में हो रहा है। दरियापुर स्थित सिराजुद्दीन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक सलीम अहमद ने की तहरीर पर पुलिस ने कंधई थाना क्षेत्र के मझानी गांव निवासी जीशान, एहतशाम, नगर कोतवाली के आजाद नगर निवासी आजाद, चौखड़ा कंधई निवासी महताब और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


मठिया, मैनहा, पूरेसवाल और चकसारा के लोगों पर पुलिस की नजर
गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक के चचेरे भाई को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मठिया, पूरेेसावल, चकसारा और मैनहा गांव के कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया है। सीओ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि नौ में से पांच संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। दो दिन के अंदर वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपियों को पनाह देने वालों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें