फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी लेकर मुनादी कराने के बाद पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी को घर से दबोचा

विज्ञापन
Police arrested the accused of gang-rape from the house after getting the JCB released
विज्ञापन
गैंगरेप के मामले में फरार आरोपी के घर पांच दिन पहले पुलिस जेेसीबी लेकर दबिश देने पहुंची थी। मकान ढहाए जाने के भय से गैंगरेप का आरोपी परिजनों से मिलने पहुंच गया। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि उदयपुर पुलिस की कार्रवाई का वीडियो वायरल होने के बाद नाराज एडीजी लॉ एंड आर्डर ने ऐसी कार्रवाई से बचने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

उदयपुर इलाके के सेमरा गांव निवासी प्रीतम गैंगरेप के मामले में एक साल से फरार चल रहा था। पांच दिन पहले उसके घर जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस ने सरेंडर न करने पर घर ढहाने की मुनादी कराई थी। सोमवार की रात आरोपी मकान तोड़ देने की आशंका में परिजनों का हाल जानने पहुंचा। मुखबिर की सूचना पर उदयपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने नाराजगी जताते हुए ऐसी कार्रवाई से से बचने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें