फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट के आधार पर होगी पंचायत सहायकों की नियुक्ति, 17 तक लिए जाएंगे आवेदन

विज्ञापन
village
विज्ञापन
जिले की 1193 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती मेरिट के आधार पर होगी। चयन में प्रधानों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए आवेदन पत्रों को ब्लॉक और डीपीआरओ कार्यालय में जमा किया जा सकता है। दो से 17 अगस्त तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं। गांव में मेरिट सूची तैयार होगी और डीएम की मुहर लगाने के बाद ग्राम पंचायतें नियुक्ति पत्र जारी करेंगी।
विज्ञापन

1193 ग्राम पंचायतों में छह-छह हजार रुपये मानदेय पर तैनात होने वाले पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए दो अगस्त से आवेदन पत्र लिए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर आवेदन गायब होने की शिकायतों से बचने के लिए डीएम ने ब्लॉक मुख्यालयों और डीपीआरओ कार्यालय में भी आवेदन पत्र जमा करने को कहा है।
ब्लॉक और डीपीआरओ कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को 23 अगस्त तक ग्राम पंचायतों के हवाले किया जाएगा। ग्राम पंचायतें 31 अगस्त तक मेरिट तैयार कर डीपीआरओ को सूची मुहैया कराएंगी। सूची का परीक्षण कर डीएम सात सितंबर तक चयनित लाभार्थियों के नाम पर मुहर लगाएंगे और दस सितंबर तक ग्राम पंचायतें चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि पंचायत सहायकों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए पंचायत सचिवों को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में मरे लोगों के आश्रितों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। अगर एक ग्राम पंचायत में एक से अधिक कोरोना मृतक आश्रित अभ्यर्थी हैं, तो मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें