फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा शुभ्रा सक्सेना ने किया निरीक्षण, बोलीं मेडिकल कॉलेज के निर्माण में गुणवत्ता का रखें ख्याल

विज्ञापन
मेडिकल कालेज पूरे केशवराय का निरीक्षण करती विशेष सचिव शुभ्रा सक्सेना। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेष सचिव शुभ्रा सक्सेना ने बृहस्पतिवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण कर गुणवत्ता खंगाली और अविलंब निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए कहा। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय के सभी कक्षों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विशेष सचिव ने प्रशासनिक भवन, केंद्रीय पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, लेक्चर हॉल, प्रयोगशाला, गर्ल्स एवं ब्वॉयज हॉस्टल, आवासीय भवन, शैक्षणिक भवन का गहन निरीक्षण किया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आर्य देशदीपक से विशेष सचिव ने उपकरण एवं फर्नीचर की उपलब्धता की जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि 248 फर्नीचर का टेंडर कर दिया गया है, जिनमें से 54 फर्नीचर प्राप्त हुए हैं। बचे हुए 194 फर्नीचर की आपूर्ति जल्द करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने सीडीओ से फर्नीचर की क्वालिटी का परीक्षण कराने को कहा है। लिफ्ट का संचालन प्रारंभ नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक को अधूरे कार्यों को मानक के अनुसार जल्द पूरा कराने के लिए कहा। परियोजना प्रबंधक ने अक्तूबर तक निर्माण कार्य पूरा होने की बात कही है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विशेष सचिव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर नर्सिंग हॉस्टल, ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि सर्जरी एवं मेडिकल में 78-78 तथा आईसीयू में 20 बेड संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें