फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एसओ के आश्वासन पर परिजनों ने किया किशोरी का अंतिम संस्कार

Wed, 11 Oct 2023 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मलावा छजईपुर गांव निवासी हरीलाल सरोज की बेटी रूबी का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। मांग की गई कि उसे फोन पर परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसओ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

रूबी ने मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी थी। देर शाम पोस्टमार्टम हाउस से शव घर आया तो परिजन रोने-बिलखने लगे। रूबी के पिता हरीलाल सरोज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कमल सरोज के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, खुदकुशी करने के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था।
बुधवार सुबह करीब दस बजे थानाध्यक्ष बाघराय संजय पांडेय हरीलाल के घर पहुंचे। उन्हें किसी तरह समझाया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रूबी के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए श्रृंगवेरपुर घाट ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें