फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लुटेरे जिला पंचायत सदस्य के गिरोह के सदस्यों पर कसेगा शिकंजा

Wed, 11 Oct 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज के बहरिया पुलिस के हत्थे चढ़े कार लुटेरे जिला पंचायत सदस्य आशीष यादव के गिरोह पर जिले की पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके लिए साथियों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रयागराज के बहरिया थाने की पुलिस ने कार लूट के मामले में शिवगढ़ द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य आशीष कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने भी उसके गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कसने के लिए रानीगंज पुलिस व स्वाट टीम को लगाया है। उसके गिरोह के सदस्यों की पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया की भी मदद ले रही है। घटना में शामिल दो आरोपी बदमाश फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में प्रयागराज पुलिस कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के साथ रहने वाले आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें