MLC election: Nomination will be done on Monday, not on Saturday
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की तिथि बढ़ा दी गई है। 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश और 20 मार्च को रविवार होने से नामांकन नहीं होगा। चुनाव आयोग ने नामांकन के लिए 21 मार्च को 11 से तीन बजे तक समय निर्धारित किया है। हालांकि मतदान और मतगणना की तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विधान परिषद सदस्य पद के लिए होने वाले नामांकन की तिथि में चुनाव आयोग ने परिवर्तन किया है। पहले नामांकन की तिथि 19 मार्च निश्चित की गई थी। मगर 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश और 20 मार्च को रविवार से होने से दोनों दिन नामांकन स्थगित रहेगा। 21 मार्च को 11 से तीन बजे तक नामांकन करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। मतदान और मतगणना की तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
नौ अप्रैल को जिले में मतदान होगा और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। नामांकन के लिए सिर्फ एक दिन होने और नामांकन करने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से सोमवार का दिन जिला प्रशासन के लिए चुनौती भरा रहेगा। फिलहाल एमएलसी चुनाव के लिए अभी तक महज दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। भाजपा ने अभी अपना पत्ता ही नहीं खोला है। ऐसा माना जा रहा है कि होली के दिन भाजपा अपने प्रत्याशी के नाम घोषित कर सकती है।
शिवाकांत, हरिप्रताप और दिनेश होे सकते हैं प्रत्याशी
भाजपा एमएलसी चेहरे के रूप में हाल में ही भाजपा में शामिल हुए प्रोफेसर शिवाकांत ओझा, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह और दिनेश ज्योतिषी में किसी को व्यक्ति को बना सकती है। जिले से भेेजे गए पैनल में इन्ही तीन नेताओँ का नाम शामिल है। फिलहाल यह निर्णय भाजपा के शीर्ष नेताओँ को लेना है कि वह अपना प्रत्याशी किसे बनाएंगे।
कांग्रेस और बसपा ने साध रखी है चुप्पी
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बसपा को मिली करारी हार के बाद एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। न तो पार्टी कोई प्रत्याशी उतारने के पक्ष में हैं और न ही किसी का समर्थन करने के मूड में है। फिलहाल पार्टी नेता इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।