फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में संदिग्ध दशा में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
Young man found hanging in a closed room in suspicious condition
विज्ञापन
बंद कमरे में संदिग्ध दशा में युवक का शव फंदे से लटकता मिला। शव सड़ जाने की वजह से दुर्गंध उठ रही थी। पड़ोसियों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसे मारकर फंदे से लटका दिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी रामसजीवन गौतम पत्नी तथा बच्चों के साथ रहते हैं। उनका कुसेमर चौराहे पर भी मकान है। जिसमें ताला बंद रहता है।
विज्ञापन

कुछ माह पहले उनका बेटा शिवकुमार गौतम (25) चंडीगढ़ से गांव आया। घर की चाभी माता-पिता के पास होने के कारण बरामदे में सोने की व्यवस्था कर रहने लगा। बीते कुछ दिनों से वह गांव में नहीं दिखा तो आसपास के लोगों ने सोचा कि शायद वह चंडीगढ़ चला गया होगा। बृहस्पतिवार की सुबह रामसजीवन के कुसेमर चौराहा स्थित मकान से दुर्गंध उठने लगी तो लोगों ने संग्रामगढ़ पुलिस को सूचना दी।
पुलिस घर के अंदर घुसी और कमरे का दरवाजा खुलवाकर देखा तो अंदर शिवकुमार का शव फंदे से लटक रहा था। उसका शव पूरी तरह से सड़ गया था दुर्गंध उठ रही थी। कमरे में बाहर से ताला लगा था और पीछे की तरफ से दीवार टूटी हुई मिली। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिजनों तथा आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। बेटे की मौत की खबर मिलने पर मृतक के माता-पिता भी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। संग्रामगढ़ पुलिस ने बताया शव कई दिनों पुराना हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें