फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : तमंचा सटाकर पूर्व चेयरमैन के पुत्र से लूट, धमकी देते हुए फरार हुए बदमाश

Wed, 28 Feb 2024 11:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सिटी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र अशफाक अहमद मंगलवार की रात को लोकापुर बाजार नेवाड़ी स्थित अपना मेडिकल स्टोर बंद कर घर वापस लौट रहे थे। जेठवारा थाना क्षेत्र के नरायनपुर के पास जैसे ही वह पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
तमंचा सटाकर बाइक लूटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीतीरात बदमाशों ने तमंचा सटाकर सिटी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के पुत्र की बाइक और मोबाइल लूट ले गए। इसके बाद धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। घटना जेठवारा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के पास हुई। घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

 

 

सिटी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र अशफाक अहमद मंगलवार की रात को लोकापुर बाजार नेवाड़ी स्थित अपना मेडिकल स्टोर बंद कर घर वापस लौट रहे थे। जेठवारा थाना क्षेत्र के नरायनपुर के पास जैसे ही वह पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसकी बाइक, पर्स, मोबाइल छीनकर मोहनगंज की तरफ फरार हो गए। उसने घटना की जानकारी तुरंत 112 नंबर पर दी। पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना की तहरीर रात में ही थाने में दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें