फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुसमी रेलवे क्राॅसिंग के फाटक में आई खराबी, 38 मिनट तक ठप रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर मंगलवार को कुसमी रेलवे क्राॅसिंग फाटक में आई खराबी ने 38 मिनट तक आवागमन ठप कर दिया। कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद खराबी दूर कर आवागमन बहाल कराया। हालांकि इस दौरान ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

प्रयाग की ओर जा रही मालगाड़ी के गुजरने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 2.35 पर गुजरी। गेटमैन फाटक खोलने लगा लेकिन पश्चिमी छोर का फाटक तकनीकी खामी के चलते नहीं खुला। गेटमैन भागकर खामी दूर करने पहुंचा लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इधर क्राॅसिंग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगती रही। करीब 3.12 मिनट पर खामी दूर कर फाटक खोला जा सका। 38 मिनट तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी कतार भुपियामऊ चौराहे से लेकर जोगापुर तक पहुंच गई। फाटक खुलने के बाद चालक आगे निकलने की होड़ में लगे रहे। जिससे करीब पंद्रह मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें