फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार, सिर्फ छह का निस्तारण

Sat, 18 Nov 2023 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में तहसील कुंडा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 187 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में 68 शिकायतें राजस्व, 55 पुलिस विभाग, 28 विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य के दो-दो शिकायतें प्राप्त हुईं। अन्य विभागों की 32 शिकायतों मिलीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय से शिकायतों के निस्तारण का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारित करने के लिए निर्देश दिया गया। एसपी सतपाल अंतिल ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुना जाए। प्रत्येक मामले में निष्पक्ष जांच पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। विकास विभाग की शिकायतों का निस्तारण सीडीओ नवनीत सेहरा ने कियाा। मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम कुंडा भरत राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीगंज में दो लेखपालों की शिकायत, होगी जांच
रानीगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर कुल 154 शिकायतें प्राप्त हुईं। सबसे राजस्व के 74 मामले रहे। वहीं पुलिस विभाग के 58 शिकायतें पहुंची। विकास की 9 व अन्य विभाग की 13 शिकायत प्राप्त हुईं। देवगढ़ कमासिन से आए राजू पटेल के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि नहीं आई थी। मौके पर मामले का निस्तारण किया गया। दो लेखपाल की शिकायत पर एसडीएम शैलेंद्र वर्मा ने जांच करने की बात कही। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर, तहसीलदार अरविंद कुमार, प्रभारी बीडीओ गौरा अवनीश त्रिपाठी, ईओ महेंद्र कुमार, खाद्य पूर्ति निरीक्षक सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें