फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी गेट पर वकीलों का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
अधिवक्ताओं के हड़ताल से बंद दीवानी न्यायालय के पूर्वी गेट पर खड़े परेशान वादकारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से मुकदमे लालगंज आउटलाइन कोर्ट भेजकर सुनवाई के आदेश के विरोध में मंगलवार को सातवें दिन भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए हड़ताल पर रहे। आंदोलित अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए दीवानी गेट पर प्रदर्शन कर मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन, वकील परिषद और जिला बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में वकीलों ने कहा कि उदयपुर व लालगंज के उन मामलों की आउटलाइन कोर्ट में सुनवाई के लिए आदेश जारी हुआ है, जिनकी सुनवाई जनपद मुख्यालय पर चल रही थी। इस मामले को लेकर मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से खुद को विरत रखते हुए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मान सिंह, जिला बार के अध्यक्ष महीप सिंह व वकील परिषद के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि जब तक यह आदेश निरस्त नहीं किया जाता है, तब तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। तीनों बार के प्रस्ताव को ठुकराना सरासर गलत है।
इस मौके पर जूनियर बार एसोसिएशन के महामंत्री गिरीश मिश्र ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की लड़ाई को अंतिम दौर तक लड़ते रहेंगे। इस मौके पर तालुकदार सिंह, अवधेश ओझा, इंदुभाल मिश्र, गणेश नारायण मिश्र, अवनीश, संजय पांडेय, देवानंद तिवारी, भानू सिंह, जेपी मिश्रा, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, राजेंद्र सिंह दाढ़ी, कौशलेश, पूर्व मंत्री विवेक तिवारी, शिवेश शुक्ला, विवेक त्रिपाठी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

मांगों को लेकर दीवानी न्यायालय गेट पर धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें