कुंडा सीएचसी में इलाज करवाने पहुंचे अधिवक्ता पुत्र संजय केसरवानी । संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र के ऊपर कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला करने के बाद लूटपाट की। साथ में रही उनकी सहकर्मी के रुपये छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हथिगवां निवासी शीतला प्रसाद केसरवानी के पुत्र संजय केसरवानी प्रयागराज के लालगोपालगज में एक चिटफट कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं। शनिवार की देर शाम वह अपनी सहकर्मी के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में बहादुरपुर गांव के पास बाइक सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोका और चाकुओं से हमला कर दिया।
इस दौरान महिला सहकर्मी का बैग छीनकर भाग निकले। आरोप है कि अधिवक्ता पुत्र को गोली मारने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधिवक्ता पुत्र को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। रविवार की सुबह पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, अधिवक्ता पुत्र पर हमले से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।