फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अफसरों की गर्दन फंसी, तो याद आई नहरों की सिल्ट सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में सिल्ट सफाई में हुए खेल का खुलासा करने पर जब अधिकारियों की गर्दन फंस गई, तो उन्हें नहरों से सिल्ट सफाई की याद आई। बृहस्पतिवार को बेल्हा माइनर की सफाई के लिए जेसीबी लगाई गई। ठेकेदार की मौजूदगी में अफीम कोठी के बगल की नहर को साफ करने का अभियान चलाया गया। जबकि विश्वनाथगंज रजबहा में पानी आने के बाद सिल्ट की सफाई की जा रही है। नियमानुसार पानी आने के बाद नहरों से सिल्ट सफाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिले में 14 दिसंबर को सिंचाई बंधु की बैठक में सिल्ट सफाई में हुए खेल का खुलासा हुआ था। अमर उजाला में इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी सकते में आ गए। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बृहस्पतिवार को बेल्हा माइनर की सफाई के लिए जेसीबी मशीन लगाई। दोपहर में अफीम कोठी के बगल नहर की सफाई होती रही।
जबकि विभाग पहले ही दावा कर चुका है कि बेल्हा माइनर की सफाई हो चुकी है। बस पानी आने वाला है। मानधाता इलाके के विश्वनाथगंज रजबहा में पानी आने के बाद सिल्ट सफाई की जा रही है। आश्चर्य की बात यह है कि सिल्ट सफाई करते समय अवर अभियंता ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। सिंचाई विभाग ने जो मानक तैयार किया था, उसके मुताबिक तीन दिसंबर तक सिल्ट सफाई का कार्य पूरा करके 15 दिसंबर से नहरों में पानी छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

जिले की अधिकांश नहरों में पानी तो आ गया, मगर सिल्ट की सफाई भौतिक रूप से नहीं हुई। सवाल यह उठता है कि जब सिंचाई विभाग ने नहरों की सिल्ट सफाई करा ली थी, तो अब सिल्ट सफाई कराने की क्या आवश्यकता पड़ गई। फिलहाल, सिंचाई विभाग के अफसरों के पास कोई ज नहीं है।
इनसेट---------------
जांच होने पर नपेंगे जेई और एई
सिंचाई विभाग, शारदा सहायक खंड 51 के सिल्ट सफाई की अगर जांच होती है, तो फर्जी भुगतान करने वाले जेई और एई पर गाज गिर सकती है। सिल्ट सफाई के नाम पर हर साल लाखों रुपये का खेल होता है। इस वर्ष भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मगर विभागीय अधिकारी जांच कराने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन-------
सिल्ट सफाई में अगर गड़बड़ी हुई है तो मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, हमारे पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें