जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
जिला बार के चुनाव में रामचंद्र सिंह अध्यक्ष, गुलाब बने महामंत्री
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को एल्डर कमेटी के प्रभारी जय नारायण सिंह की देखरेख में हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामचंद्र सिंह ने 153 मत पाकर विपक्षी भूपेंद्र सिंह को 61 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर में गुलाब सिंह ने 107 मत हासिल करते हुए विपक्षी विजयपाल सिंह एडवोकेट को एक मत से पराजित किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष साबिरा खातून, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, संयुक्त मंत्री बृजेंद्र बहादुर पाल व विवेक कुमार त्रिपाठी तथा कार्यकारिणी सदस्य रोहित शाह, धर्मेंद्र कुमार सिंह,धर्मेंद्र सिंह, करुणेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद नफीस, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार खंडेलवाल, राम सिंह, जगनारायण सिंह निर्विरोध निर्वाचित किए गए। चुनाव का परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले रामचंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें चुना है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।