सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ से मरीज रेफर कराकर ले जा रही108 एंबुलेंस और रायबरेली डिपो की बस में भिड़ंत हो गई। प्रतापगढ़ से पट्टी की तरफ जा रही बस रखहा पुल पर रोडवेज बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई।
रखहां थाना क्षेत्र के रखहा पुल के पास एंबुलेंस और रोडवेज बस की भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। बस में बैठी सवारियां सहम गईं और चीख पुकार मच गई। हालांकि किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना से अफरातफरी मची रही। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ से मरीज रेफर कराकर ले जा रही108 एंबुलेंस और रायबरेली डिपो की बस में भिड़ंत हो गई। प्रतापगढ़ से पट्टी की तरफ जा रही बस रखहा पुल पर रोडवेज बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। एंबुलेंस के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रोडवेज बस में बैठीं सवारियों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि रोडवेज बस और एंबुलेंस के चालक दोनों सुरक्षित हैं। एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज जा रहा मरीज भी सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रोडवेज बस और एंबुलेंस को अलग किया।