फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में हर्ष फायरिंग, किशोर को लगी गोली

विज्ञापन
firing
विज्ञापन
बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई। इसकी जानकारी होने के बाद भगदड़ मच गई। घायल किशोर को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर देर रात तक पंचायत होती रही। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

कुंडा कस्बे के सरयू नगर में एक व्यक्ति के यहां सोमवार दिन में बरात आई थी। इस दौरान कुछ युवकों ने वहां हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर को गोली लग गई। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें