फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख लूटने वाले बदमाश को गुजरात पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
पट्टी में गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार धोखाधड़ी का आरोपी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कपड़ा कारोबारी से 25 लाख रुपये लूटकर फरार बदमाश को बुधवार दोपहर गुजरात पुलिस ने उड़ैयाडीह बाजार में दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान बाजार में अफरा-तफरी रही। गुजरात पुलिस उसे साथ ले गई। पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह बाजार में बुधवार दोपहर गुजरात पुलिस ने प्रयागराज एसटीएफ की टीम के साथ किसी की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की थी। इस बीच ननिहाल में आया जुम्मन का भांजा शौकत बाजार की ओर निकला।
विज्ञापन

जैसे ही वह पान की दुकान पर पहुंचा कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। यह देख दूर खड़े पुलिसकर्मी भी दौड़कर पहुंच गए। हालांकि बाजार के लोगों के आगे बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने अपना परिचय दिया। जिसके बाद सभी पीछे हट गए। पुलिसकर्मी उसे लेकर ननिहाल जुम्मन के घर गए।
तलाशी लेने के बाद पुलिस शौकत को लेकर गुजरात रवाना हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि गुुजरात में कपड़ा कारोबारी से 25 लाख रुपये लूटकर फरार चल रहे लुटेरे शौकत को वहां की पुलिस ने स्थानीय पुलिसकर्मियों की मदद से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें