फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी मां व नाना ने पिता पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। बाघराय थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी लकी सरोज (16) ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से 200 मीटर दूर स्थित सफेदा के पेड़ की डाल से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में पिता शिवकुमार ने कुछ ग्रामीणों के सहयोग से लकी के शव को पेड़ से उतारकर गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। लकी की मां शिवानी ने इसकी सूचना नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव निवासी अपने पिता हरीलाल को दी। हरीलाल ने धारूपुर गांव पहुंचकर दामाद शिवकुमार समेत तीन लोगों के ऊपर पौत्र की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया।
इस मामले में मृतक की मां शिवानी देवी ने थाना बाघराय में पति शिवकुमार, सास व ननद के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें