फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : 79 लाख रुपये का बजट स्वीकृत, जल्द शुरू होगा राजकीय हाईस्कूल का निर्माण

Sat, 20 Aug 2022 12:51 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जिले में 41 राजकीय विद्यालय हैं। इनमें 17 राजकीय इंटर कॉलेज और 24 राजकीय हाईस्कूल हैं। अब राजकीय हाईस्कूल की संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी। शिवगढ़ ब्लॉक के केवरा कला में नए राजकीय हाईस्कूल का निर्माण होगा। दरअसल, केवरा कला के आसपास राजकीय विद्यालय नहीं हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केवरा कला गांव में बनेगा राजकीय हाईस्कूल शिवगढ़ ब्लॉक के केवरा कला गांव में राजकीय हाईस्कूल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 79 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। जिले में 41 राजकीय विद्यालय हैं। इनमें 17 राजकीय इंटर कॉलेज और 24 राजकीय हाईस्कूल हैं। अब राजकीय हाईस्कूल की संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी। शिवगढ़ ब्लॉक के केवरा कला में नए राजकीय हाईस्कूल का निर्माण होगा। दरअसल, केवरा कला के आसपास राजकीय विद्यालय नहीं हैं।

विज्ञापन




इससे छात्र-छात्राओं को निजी स्कूलों में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। राजकीय विद्यालय न होने का निजी संस्थान भी फायदा उठाते हैं। वह मनमानी फीस वसूलते हैं। इससे अभिभावकों की जेब ढीली होती है। केवरा कला में राजकीय हाईस्कूल के निर्माण के बाद बघेवरा, जगनीपुर, छानापार, नारायणपुर खुर्द, नारायणपुर कला, गीतानगर, हरिपालमऊ, पूरे विच्छूर, जगदीशपुर, बीरापुर, अवधानपुर आदि गांवों के छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आरएन तिवारी ने बताया कि बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें