फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुलिस चौकी के करीब लाज में युवती के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के करीब स्थित लॉज में युवती की रिश्तेदार ने अस्मत लूट ली। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के चिलबिला बाजार के करीब स्थित एक गांव की रहने वाली युवती को मंगलवार दोपहर उसके रिश्तेदार ने बुलाया। बहन से मिलवाने की बात कहते हुए युवती को भंगवा चुंगी स्थित एक लॉज ले आया। जहां झांसा देकर युवती के साथ उसने दुष्कर्म किया। देर शाम घर पहुंची युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बुधवार को पीड़ित युवती के साथ परिजन कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। नगर कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच करने के साथ ही लाज व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें