छत के ऊपर से गुजरे बिजली के तार में पाइप छू जाने से रेस्टोरेंट संचालक गंभीर रूप से झुलस गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के भोपालपुर निवासी विजय वर्मा 28 कस्बे के पट्टी रानीगंज मार्ग पर ऑल वेग नाम से एक रेस्टोरेंट का संचालन करता था। बुधवार की शाम करीब चार बजे छत के पीछे रखी लोहे की पाइप को हटाकर दूसरे स्थान पर रखने जा रहा था। इस दौरान पाइप छत के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज विद्युत सप्लाई के तार से छू गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे एस आई इंद्रेश कुमार ने बताया की परिजनों को सूचना दे दिया गया है। उनके आने के बाद ही यह पता चल पाएगा की बॉडी का पोस्टमार्टम करवाएंगे भी या नहीं।