भाजपा के अंतू मंडल अध्यक्ष ने पूर्व सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज कराया है।बृहस्पतिवार को सीएचसी संडवाचंद्रिका में प्रधानमंत्री जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत टीकाकरण कैंप का आयोजन हुआ था।जिसमें भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा के अंतू मंडल अध्यक्ष ने पूर्व सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज कराया है। अंतू पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर के रहने वाले शिवविलास उमरवैश्य भाजपा के अंतू मंडल के अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार को सीएचसी संडवाचंद्रिका में प्रधानमंत्री जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत टीकाकरण कैंप का आयोजन हुआ था। जिसमें भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
अंतू मंडल अध्यक्ष शिव कुमार का आरोप है कि रात में उनके मोबाइल पर फोन कर पूर्व सीएचसी अधीक्षक सुनील यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अपशब्द कहे। बाद में प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की। जिससे भाजपा कार्यकर्ता आहत हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर आक्रोशित कार्यकर्ता शुक्रवार को थाने पर पहुंच गए। पूर्व सीएससी अधीक्षक डॉ. सुनील यादव के खिलाफ पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे। पुलिस ने शिव विलास की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर मामले की जांच शुरू कर दी।