फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी हत्यारोपी

Sun, 18 Jul 2021 12:05 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

पचास हजार के इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने प्रयागराज में नैनी टोल प्लॉजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। काफी दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पचास हजार के इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने प्रयागराज में नैनी टोल प्लॉजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। काफी दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के मुनि का पुरवा निवासी प्रेमचंद पांडेय की बेटी की 20 मई 2020 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


जिसमें गांव के इसरार, साहिल, वसीम, नाजिम और इकलाख के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था, लेकिन नाजिम अली फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसटीएफ ने शुक्रवार आधी रात प्रयागराज के नैनी टोल प्लाजा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। एसटीएफ ने बताया कि पुलिस से बचने के चक्कर में नाजिम अली महाराष्ट्र चला गया था। बकरीद पर घर लौटते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें