फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Thu, 30 Sep 2021 04:28 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत प्रियांशु। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
चिलबिला-पट्टी मार्ग पर बुधवार की शाम वीरमऊ गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर, पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के अमहरा निवासी कमलेश (38) बुधवार को पत्नी संगीता (36) व चार साल के बेटे प्रियांशू उर्फ अभि के साथ ससुराल ईशनपुर गया था। वहां से वह कपड़ा खरीदने के लिए शहर चला गया। खरीदारी करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। चिलबिला-पट्टी मार्ग पर कंधई थाना क्षेत्र के वीरमऊ पेट्रोलपंप के करीब पीछे से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े।

ट्रैक्टर का पहिया कमलेश व उसके बेटे अभि के ऊपर से गुजर गया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायल संगीता को मेडिकल कॉलेज ले आई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। दूसरी ओर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों को सूचना दी। पिता-पुत्र के मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें