फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पेट्रोल के टैंक को गैस कटर से काटते समय जोरदार धमाका, लगी आग, काफी दूर जा गिरे परखच्चे, एक घायल

Mon, 30 Sep 2024 11:44 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर कोतवाली नगर के गोपालापुर में मारुती एजेंसी के बगल मैदान में पहले पेट्रोल टंकी थी। वह काफी दिनों से बंद हो गई थी। पेट्रोल टैंक को किसी कबाड़ी ने खरीद लिया था। सोमवार को सुबह नौ कबाड़ी टैंक को गैस कटर से कटवा रहा था।
विज्ञापन
काटते समय पुराने पेट्रोल के टैंकर में हुआ धमाका। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली इलाके के गोपालापुर गांव में पुराने पेट्रोल पंप के टैंकर को गैस कटर से काटते समय आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि टैंकर के परखच्चे हवा में उड़ते हुए काफी दूर खेतों में जा गिरे। धमाके से इलाके में खलबली मच गई। हादसे में टैंक को काटने वाला गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के वजह की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर कोतवाली नगर के गोपालापुर में मारुती एजेंसी के बगल मैदान में पहले पेट्रोल टंकी थी। वह काफी दिनों से बंद हो गई थी। पेट्रोल टैंक को किसी कबाड़ी ने खरीद लिया था। सोमवार को सुबह नौ कबाड़ी टैंक को गैस कटर से कटवा रहा था। इसी दौरान अचानक टैंक में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाता उसमें धमाका हो गया। 

विज्ञापन

धमाके के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
धमाका इतना तेज था कि टैंक के ढक्कन और उसके परखच्चे हवा में उड़ते हुए काफी दूर खेतों में जा गिरे। टैंकर काटने वाला मिस्त्री घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोग जुट गए। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। घायल शमी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बरसात न हुई होती बड़ा हादसा हो सकता था। परखचे अगर खेतों में न जाकर बस्ती में गिरते तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें