फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को तीन और पांच सीएचसी को मिले एक-एक लाख इनाम

विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
कायाकल्प योजना के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला अस्पताल को तीन लाख और सीएचसी रानीगंज, कुंडा, संग्रामगढ़, बाघराय, कोहड़ौर को एक -एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया गया है। सीडीओ ने कहा कि सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को कायाकल्प के मानकों के आधार पर विकसित किया जाए ताकि जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में सीडीओ प्रभाष कुमार ने कहा कि अस्पतालों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में नियमित टीकाकरण की समीक्षा करते हुये माह जुलाई में जीरो फीडिंग किये जाने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि पीकू यूनिट के लिये जनपद में 248 नये बेड की व्यवस्था की जा रही है जिसमें जिला अस्पताल में 42 नये बेड बनाये जाएंगे। ऑक्सीजन प्लान की समीक्षा में सीएमओ द्वारा बताया गया कि जिला अस्पताल एवं सीएचसी पट्टी में शीघ्र ही आक्सीजन प्लांट का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।
सीएचसी लालगंज व रानीगंज में शीघ्र ही प्लांट लगाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में बताया गया कि जिला महिला चिकित्सालय में 100 बेड जिसमें से 20 बेड आईसीयू तथा 80 बेड आक्सीजन सपोर्टेड हैं व एल-1 प्लस चिकित्सालय रानीगंज में 50 तथा सीएचसी कालाकांकर, पट्टी, लालगंज में 30-30 बेड आक्सीजन सपोर्टेड है। एनआरसी की समीक्षा में समय पर रिपोर्ट प्रेषित न करने एवं निर्देशों का अनुपालन न करने के लिये मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमएस महिला पर नाराजगी व्यक्त की। एनसीडी क्लीनिक के संचालन पर भी उनका पारा गरम हुआ। मेडिकल कालेज के प्राचार्य एवं सीएमओ से अपेक्षा करते हुए कहा कि इसकी प्रदर्शन में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन

एआरटी सेंटर के कर्मचारी नीरज व विवेक के गैरहाजिर रहने पर एक दिन का वेतन काटने को कहा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा के समय डॉ. सुधाकर सिंह द्वारा बताया गया कि 26 जुलाई से 12 अगस्त से विशेष अभियान संचालित किया गया था। इस अवधि में 28746 कार्ड बनाए गए इस तरह से अब तक कुल 2 लाख 8 हजार 694 परिवारों को इसका लाभ दिया जा चुका है।
महिला अस्पताल में आयुष्मान के अन्तर्गत कोई प्रगति न होने के साथ-साथ सीएचसी संडवा चन्द्रिका, संग्रामगढ़, बाघराय, लक्ष्मणपुर द्वारा जीरो प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने नारजागी व्यक्त की। बैठक में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत निजी संबद्ध चिकित्सालयों नारायण स्वरूप अस्पताल, डॉ. राम विलास मेमोरियल हास्पिटल, शांतनु नर्सिंग होम एवं उषा मैटरनिटी एंड सर्जिकल सेंटर में आयुष्मान कार्ड के मरीजों के इलाज में रुचि न लेने व अगस्त माह में जीरो क्लेम किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने इन निजी संबद्ध चिकित्सालयों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें