फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड् : परीक्षा प्रारंभ होने के बीस मिनट पहले होगा पहुंचना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आठ केंद्रों पर सोमवार से प्रारंभ होने वाली डीएलएड परीक्षा में परीक्षार्थियों को 20 मिनट पहले ही केंद्रों पर पहुंचना होगा। 9.40 बजे केंद्र का गेट बंद होने के बाद ही प्रश्नपत्र सील पैकेट खोला जाएगा। शनिवार को जीआईसी में हुई बैठक में उपशिक्षा निदेशक मो. इबाहिम ने केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

डीएलएड प्रथम सेमेस्टर और अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सोमवार से जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। शनिवार को जीआईसी में हुई केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में उप शिक्षा निदेशक मो. इब्राहिम ने कहा कि परीक्षा में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। पहला तो यह कि परीक्षा प्रारंभ होने से 20 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। दूसरा यह कि जो परीक्षाएं आधे घंटे के अंतराल पर होनी हैं, उनमें कोई परीक्षार्थी केंद्र से बाहर नहीं जाएगा।
अगर कोई परीक्षार्थी जिद कर बाहर जाता है तो, उसका अनुक्रमांक बोर्ड को भेजकर परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से नकल विहीन परीक्षा कराने का आह्वान किया है। बैठक में डॉ. अमरेंद्र, राजकुमार सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें