फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: ननिहाल आए युवक का शव नाले के पास मिला, एक दिन पहले कुछ लोगों से हुआ था विवाद, हत्या की आशंका

Fri, 14 Jun 2024 11:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

पितईपुर निवासी मोहम्मद हफीज का लड़का मोहम्मद हसीब (19) का शव शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे देल्हूपुर थाना क्षेत्र के नहवैया छितपालगढ़ नाले के किनारे मिला। सुबह शौच करने गए लोगों की नजर उसके ऊपर पड़ी तो घटना की सूचना गांव में दी गई। कु
विज्ञापन
मोहम्मद हसीब। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानधाता थाना क्षेत्र के पितईपुर गांव में सड़क के किनारे नाले में युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। युवक के नाक से खून रिस रहा था। हालांकि शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत किन कारणों से हुई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र  पितईपुर निवासी मोहम्मद हफीज का लड़का मोहम्मद हसीब (19) का शव शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे देल्हूपुर थाना क्षेत्र के नहवैया छितपालगढ़ नाले के किनारे मिला। सुबह शौच करने गए लोगों की नजर उसके ऊपर पड़ी तो घटना की सूचना गांव में दी गई। कुछ ही देर में मौके पर परिजन पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

पितईपुर में पिछले  शुक्रवार को गांव के युवकों से विवाद हुआ था। उसके बाद से वह अपने मामा के घर नहवइया छितपालगढ़ आकर रहता था। कल दोपहर एक बजे के करीब मामा के यहां से गायब हो गया। देर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव नाले के पास पड़ा मिला। मुख और नाक से खून निकल रहा था। पूरा चेहरा खून से लथपथ था। जहां शव देखा गया वह उसके घर से 20 मीटर दूरी पर है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे माता पिता ने उसके हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हसीब चार भाइयों ने दूसरे नंबर पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके भाई मुजीब (22), तैसीद (16), तनसीब (14) वर्ष हैं। मृतक के पिता घर पर रहकर खेती करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें