फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : चार दिन से लापता बालक का शव घर से पांच सौ मीटर दूर कुएं में मिला, हत्या की आशंका

Fri, 05 Jul 2024 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जलालपुर किटोली गांव निवासी अवधेश कुमार अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले वह घर आए हैं। सोमवार को खेलते समय उनका बेटा उमेश लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
उमेश। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी थाना क्षेत्र के जलालपुर किटोली गांव में सोमवार से लापता 11 वर्षीय उमेश पुत्र अवधेश का शव घर से पांच सौ मीटर दूर एक कुएं मं मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बालक के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बालक के लापता होने के बाद ही एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन



जलालपुर किटोली गांव निवासी अवधेश कुमार अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले वह घर आए हैं। सोमवार को खेलते समय उनका बेटा उमेश लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला। बालक के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार को गांव के बाहर एक कुएं में उसका शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। बालक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
कोतवाल पट्टी आलोक कुमार ने फायर ब्रिगेड टीम को बुलाकर शव को बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। उमेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके एक बहन भी है। घटना के जुड़े अन्य बिंंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। घटना के दिन ही पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें