फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी मां भेजी गई जेल

Sun, 09 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
JAIL SHIMLA
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के सराय मधई गांव में दो मासूमों की मौत के मामले में पुलिस ने मां पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्चों के दादा ने एसपी व एएसपी समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर हत्या का मामला दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई थी। अब इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ममता का कत्ल करने वाली मां को जेल भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली के सराय मधई गांव में बीते 24 अगस्त को रहस्मय तरीके से पुष्प कुमार की बहू सुशीला पत्नी बृजेश कुमार भोर में अपने दो मासूम बच्चों के साथ गायब हो गई। इन मासूमों का शव घर के करीब तालाब में तैरता मिला तो गांव में हाहाकार मच गया। पूरा दिन गोताखोर व जाल डाल कर इन बच्चों की मां की भी तलाश होती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन रहस्मय तरीके से यह सोनवट गांव से बरामद हो गई। पुलिस ने महिला से बयान लिया तो उसने कहा कि वह बच्चों के साथ तालाब में कूद गई थी। उसने इसके पीछे खुद की प्रताड़ना से आजिज होने की बात कही। लिहाजा पुलिस ने बयान दर्ज कर उसे उसके भाइयों बसंत लाल व तुलसी राम को सौंप दिया।

जिस पर वह मायके चली गई। लेकिन इस मामले में मासूम के दादा पुष्प कुमार ने एसपी व एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बहू पर मासूम पलक (3)व अंश (2) की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की। मासूमों की मौत का जिम्मेदार मां को बताए जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इस प्रकरण में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी मां को जेल भेज दिया है। कोतवाल पट्टी ने बताया कि दादा पुष्प कुमार की तहरीर पर मां के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें