फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गे के रेट को लेकर विवाद युवक पर चाकू से हमला

Tue, 06 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh news
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में मुर्गे के रेट को लेकर दुकानदार अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस हमलावरों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के रंगौली कनिस्ता निवासी हदीश (20) अब्दुल हमीद मंगलवार की शाम विश्वनाथगंज बाजार में मुर्गा का मांस खरीदने गया था। जहां दुकानदार से रेट को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर सलमान ने अपने चचेरे भाइयों को भी बुला लिया। उन लोगों के पहुंचते ही गाली गलौज होने लगी। अचानक हमलावरों ने हदीश के पेट में चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर वहां से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल हदीश को लोग जिला अस्पताल भेजे। सूचना मिलने पर रास्ते में परिजन भी साथ हो लिए। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मानधाता पुलिस मौके पर पहुंची और हमला करने वालों को खोजने लगी। इस बाबत एसओ मानधाता राजकिशोर ने बताया कि घायल की ओर से तहरीर नही मिली है। हमला करने वालों को चिह्नित कर उनकी  तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें