फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी पर्चा बनवा रही युवती से छेड़छाड़, जमकर हंगामा

Tue, 06 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर मंगलवार की सुबह युवती से मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। इसे लेकर हंगामा होने लगा। युवक की हरकत से नाराज लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के  बहुत समझाने के बाद लोग शांत हुए। शहर की रहने वाली एक युवती मंगलवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल आई थी। वह पर्चा बनवाने के लिए काउंटर वाली लाइन में लगी थी। इसी बीच एक युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर बाद युवक लाइन में लगी युवती से छेड़खानी करने लगा। उसके मना करने के बाद भी उसने अपनी हरकत बंद नहीं की। नाराज युवती ने शोर मचाते हुए उसे धक्का दिया तो आसपास के लोगों को माजरा समझ आया। इसे लेकर हंगामा होने लगा।  युवक की लोगों ने जमकर पिटाई की। काफी देर चले हंगामे के बाद पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई। अस्पताल चौकी प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया दोनों के परिवार के लोग भी आ गए थे। उन्होंने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें