फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल दुष्कर्म

Tue, 17 Mar 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार के घर रहने वाला युवक पड़ोस की युवती को शादी के सपने दिखाकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। शादी करने से मुकरने पर पीड़ित युवती ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए एसडीएम और पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने छानबीन के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक अपने ननिहाल रहता है। युवती के मुताबिक वह शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। 13 मार्च को युवती ने जब शादी रचाने की बात कही तो वह मुकर गया। इससे परेशान पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर तीन साल दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी इंद्रासन वर्मा व कोतवाली प्रभारी सभाजीत मिश्र को शिकायती पत्र दिया है। एसडीएम ने मामले की जांच कर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना सही होने पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें