फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे में पैरवी का झांसा देकर विधवा से किया रेप

Fri, 29 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के मुकदमे में पैरवी करने का झांसा देकर एक विधवा के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। शुक्रवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर विधवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की।  
विज्ञापन


नगर कोतवाली के एक इलाके की एक विधवा की बेटी का 7 वर्ष पहले अपहरण हो गया था। आज तक उसकी बेटी का पता नहीं चल सका। आरोपी भी नहीं पकड़े जा सके। मुकदमा चल रहा है। विधवा का आरोप है कि वह पैरवी करने के लिए कचहरी आया जाया करती थी। इस दौरान उसे तीन लोगों ने 21 जनवरी को कचहरी में बुलाया। वह पहुंची तो उसे उसके बेटी को सप्ताह भर के अंदर हाजिर करने और मुकदमा में पैरवी करने की झांसा देकर देर शाम तक अपने पास बैठाए रखे। इसके बाद सूनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथी आरोपियों ने रेप किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें