फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर रुपये, जेवरात ऐंठे

Sat, 08 Dec 2018 12:21 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वारा। विवाहिता की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये व जेवरात ऐंठने वाले युवक ने मौका पाकर उसकी अस्मत पर हमला बोला। इस मामले में विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की साइबर कैफे की दुकान है। आसपास के गांव के लोगों का उसकी दुकान पर हर दिन आना जाना है। युवक की पत्नी का आरोप है कि उसकी दुकान पर आने जाने के दौरान नरिया निवासी अभिनव पांडेय ने उसका नंबर खोज लिया। उसके पास फोन कर उससे अश्लील बातें करता था। जब उसने बात करने से मना किया तो अभिनव ने धमकी दी कि उसकी गंदी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा।

मना करने पर अभिनव ने उससे दो लाख रुपये की मांग की। भव वश उसने अभिनव को 20 हजार रुपये दे दिया। बाद में फिर रुपये मांगने लगा। न देने पर पति की हत्या करने की धमकी देने लगा। 8 नवंबर को वह अकेली थी। मौका पाकर आरोपी अभिनव उसके घर में घुस गया। उसकी अस्मत लूटने का प्रयास किया, बाद में उसका जेवरात लूटपाट कर भाग निकला। काफी दिनों बाद विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें