बदायूं के लिए उपयोगी
महिला पर चाकू और डंडे से हमला
नोएडा। सेक्टर-63 झुग्गी में रहने वाली एक महिला पर दो युवकों ने डंडे और चाकू से हमला कर दिया। महिला का सिर फट गया और उसके हाथ में भी चोट आई है। आरोप है कि दोनों युवक उसकी झुग्गी के सामने गंदा पानी भर देते हैं। महिला की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से बदायूं निवासी मीरा सेक्टर-63 स्थित जी ब्लॉक में झुग्गी में रहती है। वह पति के साथ मजदूरी करती है। उन्होंने बताया कि झुग्गी से कुछ दूरी पर जगपाल और राजबीर भी रहते हैं। बृहस्पतिवार रात गंदे पानी को लेकर बात हुई तो दोनों ने उसे घायल कर दिया। ब्यूरो