फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 26 Dec 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए लकड़ी लेकर जा रहे नपा कर्मचारियों को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमला करने वाले लकड़ी उतारने का दबाव बना रहे थे। घटना की जानकारी पर एसडीएम सदर और शहर कोतवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और जानकारी ली।
विज्ञापन


नगरपालिका का लोडर चालक मोहम्मद शाहिद (35) निवासी दहिलामऊ गुरुवार को शहर में अलाव जलवाने के लिए लकड़ी लेकर भंगवा चुंगी की ओर जा रहा था। जब वह पल्टन बाजार सेनानीनगर की ओर पहुंचा तो लगभग आधा दर्जन युवक उसे रोकने लगे। लोडर पर सवार राजू (35) व रामबली (45) निवासी दहिलामऊ नगर कोतवाली ने लकड़ी उतारने से मना कर दिया। मगर दबंग युवकों ने बाइक से पीछा कर लोडर के आगे बाइक लगा दी। नपा कर्मचारी उन लोगों का उग्र रवैया देख लकड़ी उतारने को राजी हो गए लेकिन वे उनकी बातों को अनसुना कर मारपीट करने लगे। चालक शाहिद ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो हमलावर उसे भी पीटने लगे। उनसे बचने के लिए तीनों भागने लगे तो दबंगों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप पर नगर पालिका कर्मचारियों की जान बची। घायल कर्मचारी अफसरों को घटना की जानकारी देने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान साथियों की पिटाई पर अस्पताल पहुंचे साथी कर्मचारी आक्रोश जताने लगे। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम सदर जेपी मिश्रा पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ के बाद हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें