फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी कर बाइक को कबाड़ में बदलने वाले पांच बंदी

Fri, 26 Dec 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज (प्रतापगढ़)। चोरी की बाइकों को पल भर में कबाड़ में बदलने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकों के साथ दस कटी हुई बाइकें भी बरामद हुईं। सरगना इलाहाबाद के बहरिया थाना क्षेत्र के करकटेपुर का बाइक मैकेनिक है।
विज्ञापन


रानीगंज एसओ बालकृष्ण शुक्ल और क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम के प्रभारी मनोज शुक्ला ने गुरुवार को चिरकुटी चौराहे से बाइक मैकेनिक बब्लू जायसवाल पुत्र लल्लन जायसवाल निवासी करकटेपुर थाना बहरिया जनपद इलाहाबाद को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसकी दुकान से करीब पांच कटी हुई और दो बाइक चोरी की मिलीं। एसओ बालकृष्ण शुक्ला ने बताया कि पूछताछ के बाद बबलू की निशानदेही पर भैयाराम यादव पुत्र भगवत प्रसाद यादव, हरीलाल पुत्र बुद्धीराम, बबलू गुप्ता पुत्र मिठाईलाल गुप्ता निवासी सराय सुल्तानी थाना रानीगंज और संतोष कुमार पुत्र रमेश चंद्र जायसवाल निवासी दमदम को धर दबोचा।

सभी के पास से तीन चोरी की बाइक और पांच कटी हुईं बाइक बरामद हुईं। इनमें से एक बाइक रानीगंज इलाके से छीनी गई थी। इसके अलावा एक कटी हुई बाइक जिला अस्पताल से चुराई गई थी। अन्य बाइकों की पहचान कराई जा रही है। स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि रमाशंकर यादव पुत्र मथुरा प्रसाद केवटापुर और संजय जायसवाल पुत्र रमेश जायसवाल निवासी दमदम भी चोरी की वारदात में शामिल थे। उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। पकड़े गए बाइक चोर सुनसान स्थानों पर लोगों से लूटपाट भी करते थे। पहले भी लूट, चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


चोरी की बाइकों के साथ पकड़े गए शातिर बदमाश हैं। वे छिनैती, चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। दो फरार साथियों की तलाश की जा रही है। उनके पास से चोरी की पांच बाइकों के साथ ही दस बाइकों के कलपुर्जे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बृजेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें