फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर घर आ रही महिला से इलाहाबाद में लूट

Fri, 19 Aug 2016 12:30 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
loot in haridwar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाई को राखी बांधने के लिए देवर के साथ मायके आ रही महिला को इलाहाबाद, नवाबगंज के मलकिया गांव के सामने बदमाशों ने धक्का देकर बाइक से गिराने के बाद गहने लूट लिए। वहां भीड़ लगने तक में बदमाश तमंचा लहराते हुए बाइक पर फोरलेन हाईवे की तरफ फरार हो गए। बाइक से गिरकर महिला को गंभीर चोट पहुंची। उसे मायके की बजाय अस्पताल ले जाना पड़ा। पुलिस लुटेरों को रात तक नहीं दबोच सकी थी।
विज्ञापन


नवाबगंज में करीमउद्दीनपुर गांव निवासी सरिता (32) का मायका बाघराय प्रतापगढ़ के पीथीपुर में है। वह बृहस्पतिवार सुबह अपने भाई को राखी बांधने के लिए देवर सोनू सरोज के साथ बाइक पर मायके के लिए चली थी। उसके बच्चे अभिषेक और स्वाती भी साथ थे। लखनऊ मार्ग पर मलकिया गांव के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने  पीछे से धक्का देकर सरिता को बाइक से सड़क पर गिराया। फिर उसके गले से तीन तोला सोने का हार लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें