फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा भयाहू को जेठ और उसके बेटों ने किया लहूलुहान

Sun, 10 Jun 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पट्टी के शोभवा गांव में विधवा भयाहू को जेठ, देवर समेत चार लोगों ने जमीन के विवाद में जमकर पीटा। मारपीट में विधवा समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है। इधर, मुजाही गांव में ट्टा तार जोड़वाने का विरोध करते हुए पड़ोसी गांव के लोगों ने भाई-बहन को पीटा। आरोप है कि इस दौरान छेड़छाड़ भी की गई।  
विज्ञापन


शोभवा गांव निवासी शांती देवी पत्नी स्व. रामसेवक के जेठ उमाशंकर व देवर ओमप्रकाश व जेठ के दो बेटों ने जमीन विवाद को लेकर पीट दिया। मारपीट में शांति के बेटे विजय व विनय भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेठ व देवर को हिरासत में लिया है। इसी तरह सदहा निवासी अंकुर पुत्र नंद गोपाल ने दिलीप व उनकी पत्नी संगीता तथा बेटे अन्नू के विरुद्ध जमीनी विवाद में मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

इधर, मुजाही निवासी धनपत्ति पत्नी देवशरण पाल का आरोप है कि आंधी में सप्ताह भर पहले उसका बिजली का तार टूट गया। वह तार जुड़वाने गई तो पड़ोसी गांव पर्वतपुर सुलेमान के चार पांच लोग मौके पर आकर विरोध करने लगे। विरोध पर उसके बेटे शेरबहादुर, बेटी शिल्पी व रिश्तेदार आशीष की पिटाई की। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ भी की। पीड़िता ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें