फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा कर रही वृद्धा को बस ने रौंदा

Sun, 10 Jun 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जेठवारा इलाके में रविवार को मंदिर में पूजा कर रही वृद्धा को बेकाबू बस ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में स्थित मंदिर पर सुखवंती देवी (65) पत्नी रामराज शुक्ला पूजा करने गई थीं। उसी समय दौलतगंज से इलाहाबाद जाने वाली बस वहां आकर रुकी। बस हर दिन सुखवंती देवी के घर के सामने ही खड़ी होती थी। रविवार की सुबह जब बस स्टार्ट नहीं हुई तो चालक लोगों से धक्का लगवाने लगा। धक्का लगने के बाद बस स्टार्ट हो गई। इसके बाद बस से चालक का नियंत्रण खो गया। बेकाबू बस मंदिर में पूजा कर रही वृद्धा को रौंदते हुए दीवार से जा टकराई। घटनास्थल पर ही सुखवंती की मौत हो गई। यह देख परिजन रोते बिलखते दौड़े। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में बस चालक नजम निवासी चमरूपुर पठान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें