फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी

Tue, 27 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
निशानेबाजी
विज्ञापन
जमीन के विवाद को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में युवक को पड़ोसियों ने गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन करने लगी। दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन


हरिहरपुर निवासी हामिद अली व जमाल अली के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान विवाद होने लगा। दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए। इस बीच फायरिंग होने लगी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। शोर शराबा व फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन कोई बीच-बचाव का साहस नहीं कर सका।

फायरिंग के दौरान हामिद के  बेटे रिजवान (28) के हाथ में गोली लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ राजकिशोर मौके पर पहुंचे और घटना की हकीकत खंगालने लगे। एसओ राजकिशोर ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसके कलाई में छर्रे लगे हैं। यह बात भी सामने आ रही है कि दोनों ओर से फायरिंग की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें