फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-पत्थर से कूंच युवक की हत्या

Tue, 27 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा इलाके में गैर बिरादरी की लड़की से प्यार करने वाले युवक की प्रेमिका के परिजनों ने ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से हत्या कर शव को तंबूरा नाले में फेंक दिया। तीन दिन बाद मंगलवार को शव उतराया तो गांव में सनसनी फैल गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी को घेर लिया। पुलिस ने प्रेमिका समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


उदईशाहपुर निवासी बागीश तिवारी (24) पुत्र ओंकारनाथ तिवारी के मोबाइल पर रविवार दोपहर किसी की काल आई। जिस पर वह बिना किसी को कुछ बताए ही निकल पड़ा और घर नहीं लौटा। परिजन तीन दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह काशीपुर गांव के करीब तंबूरा नाले में एक बालक ने शव उतराता देख शोर मचाया तो गांव वाले जुट गए। चेहरा बुरी तरह कुचला गया था। उसकी पहचान बागीश के रूप में होने पर परिजनों को खबर दी गई। उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया था। खबर पर एसडीएम पट्टी, एसपी व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव लेकर थाने चली गई।

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम के वाहन को घेर लिया। सीओ ने सभी को शांत कराया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मोती का पूरा निवासी पूजा, रामआसरे, सविता, पूजा के भाई व गांव के कोटेदार दिनेश कुमार के खिलाफ नामजद व अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया। एसओ के मुताबिक बागीश पूजा से प्यार करता था। जिसका परिवार के लोग विरोध करते थे। प्रेमिका की मां ने बागीश को फोन कर रविवार को बुलाया और उसकी हत्या कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें