फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के दौड़ाने पर छत से कूदी किशोरी, मौत

Mon, 21 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
कटरामेदनीगंज में सोमवार को बंदरों के आतंक ने एक किशोरी की जान ले ली। बंदरों के दौड़ाने से सहमी किशोरी बचने के चक्कर में छत से कूद गई। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन

नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज नगर पंचायत के रुहत्था मोहल्ला निवासी मुख्तार अहमद राईन की बेटी स्वाहलीन बानो (19) सोमवार की शाम करीब पांच बजे अपने मकान की छत पर रखे सामान को उतारने के लिए गई थी। वह सामान समेट ही रही थी कि बंदरों के झुंड ने घेर लिया। बंदरों से बचने के लिए वह बदहवास होकर छत से कूद गई। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो बंदर पीछे हटे। छत से कूदी स्वाहलीन गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन व आसपास के लोग उसे एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।

कुंडा में रोटावेटर में फंसने से बच्चे की दर्दनाक मौत

कुंडा (प्रतापगढ़)। ट्रैक्टर पर बैठे बच्चे की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। ट्रैक्टर चला रहे उसके चाचा को पता ही नहीं चला। हालांकि परिजनों ने इस घटना को छुपा लिया। कोई उसके टुकड़े-टुकड़े होने की बात कहता रहा तो कोई अस्पताल तक ले जाने के बाद मौत की बात बता रहा था। फिलहाल परिजन खामोश हैं।महेशगंज थाना क्षेत्र के बघवाइत गांव निवासी दिनेश यादव सोमवार को ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था। उसके बगल में उसका भतीजा शिवम (12) पुत्र राम किशोर बैठा हुआ था। जोताई के दौरान झटका लगने से शिवम नीचे गिर गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों के अनुसार ट्रैक्टर में चल रहे रोटावेटर की चपेट में आने से उसके शव के कई टुकड़े हो गए। पुलिस परेशान न करे इसके लिए उसकी मौत को अस्पताल में होने की बात कही जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि उसे अस्पताल तक ले जाया गया था रास्ते में उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें